धनु राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, साहसी और घुमक्कड़ प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें नई जगहों की खोज और ज्ञान प्राप्त करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये लापरवाह और अधीर हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता से। आप अपनी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी के साथ-साथ शौक मौज की वस्तुओं की खरीदारी बी बिना सोचे समझे करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला चुकता होगा। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा, तो आप उसमें गिले शिकवे ना उखाड़े।
उपाय
- धनु राशि के जातकों को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
- धनु राशि के लोग 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें।
- धनु राशि के लोगों को माता लक्ष्मी की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करनी चाहिए।
- धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।