धनु राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, साहसी और घुमक्कड़ प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें नई जगहों की खोज और ज्ञान प्राप्त करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये लापरवाह और अधीर हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर समझदारी दिखानी होगी। आप अपने घरेलू जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप दिखावे के चक्कर में ना आए। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से आपकी खटपट रहेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
उपाय
- धनु राशि के जातकों को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
- धनु राशि के लोग 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें।
- धनु राशि के लोगों को माता लक्ष्मी की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करनी चाहिए।
- धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।