धनु राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, साहसी और घुमक्कड़ प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें नई जगहों की खोज और ज्ञान प्राप्त करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये लापरवाह और अधीर हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। नौकरी पैसा जातकों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक समस्याएं यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपको किसी छोटी बात पर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आपको यदि अपने कामों में कुछ उलझने चल रही थी,तो वह भी दूर होंगी। नौकरी के कामों को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
उपाय
- धनु राशि के जातकों को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
- धनु राशि के लोग 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें।
- धनु राशि के लोगों को माता लक्ष्मी की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करनी चाहिए।
- धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।