धनु राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, साहसी और घुमक्कड़ प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें नई जगहों की खोज और ज्ञान प्राप्त करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये लापरवाह और अधीर हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। शुभ कार्यों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी रुकी हुए डील के मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। संतान को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में ना आए। बिजनेस को लेकर आपके पिताजी आपको कोई सलाह देंगे, जो आपके खूब काम आएगी।
उपाय
- धनु राशि के जातकों को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
- धनु राशि के लोग 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें।
- धनु राशि के लोगों को माता लक्ष्मी की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करनी चाहिए।
- धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।