फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mantra Jaap: हर माला का होता है अपना अलग प्रभाव, जानिए किसी देवी-देवता के मंत्र जाप के लिए किस माला का करें प्रयोग

Sat, 20 Nov 2021 12:36 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Mantra Jaap Mala
हिंदू धर्म में पूजा, अनुष्ठान में मंत्रों का बहुत महत्व माना जाता है। वैदिक काल से ही हमारे ऋषि-मुनि मंत्र जाप करते चले आ रहे हैं और आज के समय में भी ईश्वर की साधना करने के लिए मंत्र जाप करना सबसे प्रभावशाली माना गया है। मंत्र जाप से न केवल ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है बल्कि स्वास्थय की दृष्टि से भी मंत्र जाप करना बेहद फायदेमंद माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में प्रत्येक देवी-देवता के लिए अलग पूजा विधान बताया गया है, इसी प्रकार से हर देवी-देवता का अलग मंत्र भी बताया गया है। यदि आप मंत्र जाप करते हैं तो इसके लिए आपको इस बारे में जानकारी होना आवश्यक है कि देवी-देवता के मंत्र जाप के लिए कौन सी माला का प्रयोग करना सही रहता है। मान्यता है कि यदि मंत्र जाप करते समय सही माला का प्रयोग किया जाए तो मंत्र जाप और भी प्रभावशाली हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से देवी-देवताओं का मंत्र जाप करते समय कौन सी माला का प्रयोग करना चाहिए।

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Rudraksh Ki Mala
रुद्राक्ष की माला-
भगवान शिव के मंत्र जाप के लिए मुख्य रूप से रूद्राक्ष की माला का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि रूद्राक्ष की उत्पत्ति स्वयं भगवान शिव के अश्रुओं से मानी गई है। रूद्राक्ष की माला से भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना श्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा मां गायत्री,देवी दुर्गा, गणपति देव, कुमार कार्तिकेय और भगवान हनुमान के मंत्र जाप के लिए भी रूद्राक्ष की माला का प्रयोग करना चाहिए।


 
विज्ञापन

3 of 7
Sfatik Ki Mala
स्फटिक की माला-
मां दुर्गा के सभी स्वरूपों के मंत्र जाप के लिए स्फटिक की माला का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा धन की देवी मां लक्ष्मी और ज्ञान की देवी मां सरस्वती के मंत्र जाप के लिए भी स्फटिक की माला का प्रयोग किया जाता है।

4 of 7
Tulsi Ki Mala
तुलसी की माला-
तुलसी की माला का प्रयोग विशेषतौर पर भगवान विष्णु के मंत्र जाप के लिए किया जाता है। इसके अलावा भगवान राम और श्री कृष्ण के मंत्रो का जाप करने के लिए भी तुलसी की माला का प्रयोग करना श्रेष्ठ रहता है क्योंकि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्री राम और कृष्ण जी दोनों ही विष्णु जी का अवतार हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Chandan Ki Mala
लाल और सफेद चंदन की माला-
भगवान श्री गणेश, मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और त्रिपुर सुंदरी माता के मंत्रो का जाप करने के लिए लाल चंदन की माला का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा मंगल देव के मंत्रो का जाप लाल चंदन की माला से करना श्रेष्ठकर रहता है। सफेद चंदन की माला से भगवान श्रीराम, विष्णु, कृष्ण, दत्तात्रेय भगवान का मंत्र जाप किया जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Kamalgatte ki Mala
कमलगट्टे की माला-
धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजती हैं। इनके मंत्र जाप के लिए कमलगट्टे की माला का प्रयोग करना श्रेष्ठ रहता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला अर्पित करने से वे प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Haldi Ki Mala
हल्दी की माला-
देवगुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त करने के लिए उनके मंत्रों का जाप हल्दी की माला से करना चाहिए। इसके अलावा मां बगलामुखी के मंत्रों का जाप हल्दी की माला से करना उत्तम रहता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें