फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui: नववर्ष 2024 में घर पर रखें ये खास पौधा, सुख-समृद्धि से भर जाएगा आशियाना

Wed, 27 Dec 2023 04:48 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद

सार

वास्तु और फेंगशुई में वास्तु दोष दूर करने के लिए बैम्बू प्लांट यानी बांस के पौधे को महत्वपूर्ण माना गया है। सनातन धर्म में भी बांस के पौधे को शुभ, सौभाग्य और लम्बी आयु का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन
Bamboo plant vastu remedy - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वास्तु और फेंगशुई में वास्तु दोष दूर करने के लिए बैम्बू प्लांट यानी बांस के पौधे को महत्वपूर्ण माना गया है। सनातन धर्म में भी बांस के पौधे को शुभ, सौभाग्य और लम्बी आयु का प्रतीक माना गया है। इसे घर या ऑफिस अथवा अपने कार्यस्थल पर लगाने से बरकत होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर जाती है। लेकिन इस पौधे को लगाने में दिशा का ध्यान रखेंगे तो और ज्यादा फायदा होगा। आइए जानते हैं कि बांस आपके जीवन को किस तरह से मंगलमय बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन


तीन बांस के डंठल और टेड़े-मेढे बांस
आपस में प्यार के लिए तीन बांस के बीच में एक टेढ़े बांस का इस्तेमाल शुभ होता है। बांस के पौधे को पूर्व और उत्तर दिशा में रखना शुभ माना गया है। इससे परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल ठीक रहता है। सकरात्मक ऊर्जा से भरपूर हरे-भरे बांस का पौधा घर या कार्यस्थल जहां भी रखा जाता है, वहां क्लेश नहीं होता है। बांस का पौधा वहां लगाना चाहिए जहां पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठते हों।

सात या नौ डंठल के बांस
अच्छे रिश्तों, सेहत और भाग्य के लिए सात या नौ  बांस के डंठल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार गुडलक बांस को घर या दफ्तर में रखने से समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा आती है। बांस के पौधे को सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु का प्रतीक माना हैं। इसे हमेशा पानी से भरे बाउल में रखना चाहिए।  
विज्ञापन

 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

6 बांस के डंठल
घर में आर्थिक सम्पन्नता और सुख-शांति के लिए बांस के पौधे को रखने की सबसे अच्छी दिशा पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा होती है। जीवन में धन की कभी कमी महसूस न हो इसके लिए 6 बांस के डंठल का प्रयोग आपको लाभ देगा। फेंगशुई के अनुसार बांस के छह डंठल धन को आकर्षित करते हैं।

2 बांस के डंठल
पति-पत्नी के बीच में मधुर संबंध बनाए रखने के लिए लाल रिबन में लपेट कर दो बांस के डंठल का प्रयोग शुभ माना गया है। ध्यान रहे कि ये दोनों पौधे एकदम स्वस्थ्य हों। इसे कांच के पात्र में जल भरकर कर पूर्व,पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में रखें। लेकिन ध्यान रखें कि ये सूखने न पाएं ,यदि ऐसा हो तो इन्हें हटाकर दूसरे रख लें।  

4 बांस के पौधे और बैम्बू बंच
यदि किसी विद्यार्थी को अपने करियर में बार-बार असफलता या बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार प्रयास करने के बावजूद सफलता प्राप्त नहीं हो रही है,तो अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वह अपने स्टडी रूम में चार बांस के छोटे पौधों को लगाकर शुभ परिणाम प्राप्त कर सकता है। आप जो भी काम करते हैं,ये आपके फोकस को बढ़ाने में आपकी मदद करता है। करियर संबंधी दिक्क्तों को दूर करने में सहायता करता है। पढ़ाई में अच्छी उपलब्धि, रचनात्मकता और लेखन के लिए बांस के बंच का प्रयोग किया जाना शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें