शिक्षा है ज्ञान नहीं
विद्या हैं मान नहीं
किताबी ज्ञान है संस्कार नहीं
मोबाइल है गुरू की महिमा नहीं
कुछ भी हो आज की शिक्षा का कोई परीणाम नहीं
पढ़ा हैं पर कोई प्रयोग नहीं
अधिकार है पर उपयोग नहीं
दो शब्द किताब के लिख़ दिए पन्नो पर
कोई अहंकार नहीं
सभी उत्तर दिए पर जीवन जीने का
पाठ नहीं
कुछ भी हो आज की शिक्षा का कोई परीणाम नहीं।
दक्षल कुमार व्यास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X