Aman

Aman Vishwakarma

1422 Followers

About

मेरा जन्म वाराणसी में हुआ। वर्तमान में वरुणा नदी के किनारे स्थित हुकुलगंज में रहता हूं, जबकि मेरा पैतृक संबंध धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जिले से है। शहर और गांव, दोनों परिवेश को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला, जिसने मेरी पत्रकारिता की सोच को संवेदनशील और व्यापक बनाया। बनारस की संस्कृति, सामाजिक सरोकार और ग्रामीण जीवन मेरी रिपोर्टिंग की प्रमुख आधारभूमि रहे हैं।

दो दशक का पत्रकारिता अनुभव

वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत की। करीब दो दश ... ...और पढ़ें

मेरा जन्म वाराणसी में हुआ। वर्तमान में वरुणा नदी के किनारे स्थित हुकुलगंज में रहता हूं, जबकि मेरा पैतृक संबंध धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जिले से है। शहर और गांव, दोनों परिवेश को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला, जिसने मेरी पत्रकारिता की सोच को संवेदनशील और व्यापक बनाया। बनारस की संस्कृति, सामाजिक सरोकार और ग्रामीण जीवन मेरी रिपोर्टिंग की प्रमुख आधारभूमि रहे हैं।

दो दशक का पत्रकारिता अनुभव

वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत की। करीब दो दशक के अनुभव में समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और संपादन के विभिन्न आयामों पर कार्य किया। समय के साथ डिजिटल पत्रकारिता की ओर रुख किया और बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप तथ्यपरक, प्रभावी तथा पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया। हमेशा कोशिश रही कि खबर तथ्यों पर आधारित हो और पाठकों तक स्पष्ट, विश्वसनीय और संतुलित रूप में पहुंचे।

अमर उजाला डिजिटल में हाइपरलोकल फोकस

फरवरी 2024 से अमर उजाला डिजिटल में कार्यरत हूं। यहां वाराणसी और पूर्वांचल की हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहा हूं। स्थानीय प्रशासन, अपराध, राजनीति, शिक्षा, धर्म, संस्कृति और जनसरोकार से जुड़े विषयों के साथ-साथ गांवों की समस्याओं, विकास योजनाओं और आम लोगों के जीवन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देता हूं। घुमंतू एवं वंचित समुदायों की कहानियों और ह्यूमन एंगल वाली खबरों पर विशेष रुचि के साथ काम करता हूं।

पत्रकारिता का मूल विश्वास

मेरे लिए पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज के सामने तथ्यों को निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करना है। मेरा विश्वास है कि अच्छी पत्रकारिता सनसनी नहीं, बल्कि भरोसा पैदा करती है। इसलिए हर रिपोर्ट में तथ्य, मानवीय संवेदना और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का प्रयास करता हूं।

दुद्धी से रेस्क्यू हुई नन्ही बच्ची को जिलाधिकारी ने गोद में लेकर रखा नाम कीर्ति, VIDEO

150वीं वर्षगांठ पर सोनांचल में हुआ सामूहिक वंदे मातरम का गायन, VIDEO

काशी में राजस्थान की विरासत पर जुटे देश-विदेश के विद्वान, VIDEO

गाजीपुर में एनएच-124सी के किनारे नाले में घुसा ट्रेलर, VIDEO

भारतीय किसान संघ ने 16 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, VIDEO

सात घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, 50 हजार की आबादी प्रभावित; VIDEO

हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई, VIDEO

गाजीपुर में चार साल से एप्रोच मार्ग की आस, VIDEO

नेताओं के आश्वासन के बाद भी नहीं बनी स्थायी राह, VIDEO

अनंत चतुर्दशी पर सिद्धि विनायक मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, VIDEO

नासिक में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, VIDEO

मंगेतर के साथ मिलकर सेवानिवृत्त अधिकारी से करोड़ों रुपये उड़ाए, VIDEO

Followed