पूजा
- फोटो : unicef india
17 वर्षीय पूजा कुमारी
किलकारी और यूनिसेफ ने बिहार की एक और बेटी का भविष्य संवार दिया। पटना की रहने वाली 17 साल की पूजा कुमारी बाल बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। जब उन्होंने बैडमिंटन खेलना शुरू किया तो उनके माता पिता और समाज के लोगों ने उन्हें मना किया। लेकिन पूजा के बुलंद हौसलों के सामने हर किसी की हार हुई। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर खेला और खूब तारीफ बटोरी। उन्हें बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा पुरस्कार मिला।
कमेंट
कमेंट X