{"_id":"6797cbac7ca212bcfb0cbe15","slug":"amar-ujala-shabd-samman2024-govind-mishra-sitanshu-yashschandra-honored-with-akashdeep-shrestha-kriti-samman-2025-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"\u0905\u092e\u0930 \u0909\u091c\u093e\u0932\u093e \u0936\u092c\u094d\u0926 \u0938\u092e\u094d\u092e\u093e\u0928-2024: \u0917\u094b\u0935\u093f\u0902\u0926 \u092e\u093f\u0936\u094d\u0930 \u0914\u0930 \u0938\u093f\u0924\u093e\u0902\u0936\u0941 \u092f\u0936\u0936\u094d\u091a\u0902\u0926\u094d\u0930 \u0915\u094b '\u0906\u0915\u093e\u0936\u0926\u0940\u092a', \u0907\u0928\u094d\u0939\u0947\u0902 \u092e\u093f\u0932\u093e \u0936\u094d\u0930\u0947\u0937\u094d\u0920 \u0915\u0943\u0924\u093f \u0938\u092e\u094d\u092e\u093e\u0928","category":{"title":"Kavya","title_hn":"\u0915\u093e\u0935\u094d\u092f","slug":"kavya"}}
अमर उजाला शब्द सम्मान-2024: गोविंद मिश्र और सितांशु यशश्चंद्र को 'आकाशदीप', इन्हें मिला श्रेष्ठ कृति सम्मान
अमर उजाला शब्द सम्मान-2024
- फोटो : अमर उजाला
...जिन्होंने कसौटी पर परखा
- आलोक धन्वा- प्रख्यात कवि
- संजीव- जाने-माने कथाकार
- वागीश शुक्ल- ख्यात आलोचक
- विश्वनाथ सचदेव- वरिष्ठ लेखक-संपादक
- अखिलेश- चर्चित कहानीकार
भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न की पृष्ठभूमि में अमर उजाला फाउंडेशन ने वर्ष 2018 में शब्द सम्मान की स्थापना की है।
- सर्वोच्च 'आकाशदीप' अलंकरण हिंदी और अन्य भारतीय भाषा के एक-एक साहित्य मनीषी को अर्पित किया जाता है।
- इस क्रम में अब तक हिंदी के लिए नामवर सिंह, ज्ञानरंजन, विश्वनाथ त्रिपाठी, शेखर जोशी तथा विनोद कुमार शुक्ल को और हिंदीतर भाषाओं के लिए गिरीश कारनाड (कन्नड़), भालचंद्र नेमाड़े (मराठी), शंख घोष (बांग्ला), प्रतिभा राय (उड़िया) तथा एमटी वासुदेवन नायर (मलयालम) को सर्वोच्च सम्मान दिया जा चुका है।
- 'आकाशदीप' अलंकरण में पांच-पांच लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक के रूप में गंगा प्रतिमा सम्मिलित हैं।
- अमर उजाला शब्द सम्मान शीघ्र ही एक समारोह में अर्पित किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X