आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

'मंदिर' में दाना चुगकर चिड़ियां 'मस्जिद' में पानी पीती हैं

Viral poem on facebook and social sites
                
                                                         
                            'मंदिर' में दाना चुगकर चिड़ियां 'मस्जिद' में पानी पीती हैं,
                                                                 
                            
मैंने सुना है 'राधा' की चुनरी, कोई 'सलमा' बेगम सीती हैं 

एक 'रफ़ी' था महफ़िल महफ़िल 'रघुपति राघव' गाता था 
एक 'प्रेमचंद' बच्चों को 'ईदगाह' सुनाता था 

कभी 'कन्हैया' की महिमा गाता 'रसखान' सुनाई देता है 
औरों को दिखते होंगे 'हिन्दू' और 'मुसलमान'

मुझे तो हर शख़्स के भीतर 'इंसान'
दिखाई देता है
क्योंकि
ना हिंदू बुरा है ना मुसलमान बुरा है
जिसका किरदार बुरा है वो इन्सान बुरा है

- हमें यह शायरी सोशल मीडिया से हासिल हुई है। हमें इसके रचयिता का नाम पता नहीं है। अगर आपको इस बारे में जानकारी है तो हमें सूचित करें, हमें नाम सार्वजनिक करने में प्रसन्नता होगी।
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर