आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Bashir Badra: बस्ती-ए-भोपाल बशीर के शेर हसरत से यूँ ही सदा दुहराएगी

sanjay kumar poetry for bashir badra iski taal e rawani se lazazat paayi usne
                
                                                         
                            
इसकी ताल-ए-रवानी से लज़्ज़त पायी उसने,
इसकी वादियों में शायरी से इज़्ज़त पायी उसने!

क़ातिल ए गारत के मंज़र में जो मेरठ छूट गया,
यादों का एक क़ाफ़िला गर्द के ढेर में डूब गया!

कैफ़, ताज़, क़ैसर उल ज़ाफ़री जैसे फ़नकार हुए,
इसी शहर में बशीर बद्र जैसे अज़ीम शाहकार हुए!

ताज उल मसाजिद से अज़ान की आमद आती है,
मालीपुरा से मोगरे की लटों की खुशामद आती है!

रक़ाबियों में उड़ेल कर चाय पीने का मज़ा कहाँ है,
राजू टी स्टाल पर नमकीन चाय की लज़्ज़त जहाँ है!

स्वेटर के फंदों में वो नरम हाथों का प्यार यूँ ही रच गया,
ज़ाफ़रानी गिलौरियों का स्वाद उसकी शायरी में बस गया!

ख़ाला, अम्मा, पड़ोसन, बच्चा, पतंग, चाँद, महबूबा सभी,
उसके कलाम में जैसे बसा हो आज का हिंदुस्तान सभी!

रहने को इस दहर में सदा कोई यूँ आता नहीं है,
जैसे तुम 'शाम' कर गए हो कोई यूँ जाता नहीं है!

जब जब बारिश की पहली बूँद इस फ़िज़ा को महकाएगी,
बस्ती ए भोपाल बशीर के शेर हसरत से यूँ ही सदा दुहराएगी!

-संजय कुमार 
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर