आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Hindi Kavita: हिंदी के लिए रेखा राजवंशी की कविता 'विश्व की भाषा बने यह कल्पना'

rekha rajvanshi hindi poetry vishwa ki bhasha bane yah kalpana
                
                                                         
                            


विश्व की भाषा बने यह कल्पना
आओ हिंदी की सजाएं अल्पना

प्रेम हो, सद्भाव हो, सत्कार हो
मातृभाषा का जहां आधार हो
सर्व मंगल हो यही है कामना
आओ हिंदी की सजाएं अल्पना

संस्कृत से जन्म लेकर जब चली
फारसी, उर्दू, अरबी से मिली
नई शैली, रूप नव अभिव्यंजना
आओ हिंदी की सजाएं अल्पना

ज्ञान की गंगा बहाती जा रही
योग और विज्ञान भी सिखला रही
साहित्य संस्कृति की सनातन साधना
आओ हिंदी की सजाएं अल्पना

आन पहुंचे हैं समंदर पार जब
मातृभाषा का मिले आधार तब
अब सीखे सब हिंदी यही संकल्पना
विश्व की भाषा बने यह कल्पना

- रेखा राजवंशी
 

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर