आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Urdu Poetry: डर मुझे भी लगता है कम-नज़र ज़माने से

उर्दू अदब
                
                                                         
                            डर मुझे भी लगता है कम-नज़र ज़माने से
                                                                 
                            
क्या करूँ न माने जब दिल मिरा मनाने से

जल उठा था पल भर को आप की इनायत से
बुझ गया चराग़-ए-दिल आप के बुझाने से

वो तो ला-उबाली है क्या उसे ख़बर होगी
हम पे क्या गुज़रती है हाल-ए-दिल छुपाने से

बरहमी में चेहरे को क्यूँ बिगाड़ रक्खा है
ये हसीन लगता है सिर्फ़ मुस्कुराने से

बाम-ओ-दर मिरे घर के मुंतज़िर हैं उस दिन के
जब तुम्हें मिले फ़ुर्सत महफ़िलों में जाने से

हम वफ़ा के मतवाले जान को नहीं डरते
बाज़ अब तो आ जाओ हम को आज़माने से

दर्स जाँ-निसारी का तू हमें न दे 'तश्ना'
क्या मिला तुझे अब तक ज़िंदगी लुटाने से

~ तशना आज़मी

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

12 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर