आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Sahir Ludhianvi Poetry: सिमटी हुई ये घड़ियाँ फिर से न बिखर जाएँ

sahir ludhianvi famous poetry simti hui ye ghadiyan phir se na bikhar jayein
                
                                                         
                            


सिमटी हुई ये घड़ियाँ फिर से न बिखर जाएँ
इस रात में जी ले हम इस रात में मर जाएँ

अब सुब्ह न आ पाए आओ ये दुआ माँगें
इस रात के हर पल से रातें ही उभर जाएँ

दुनिया की निगाहें अब हम तक न पहुँच पाएँ
तारों में बसें चल कर धरती में उतर जाएँ

हालात के तीरों से छलनी हैं बदन अपने
पास आओ कि सीनों के कुछ ज़ख़्म तो भर जाएँ

आगे भी अँधेरा है पीछे भी अँधेरा है
अपनी हैं वही साँसें जो साथ गुज़र जाएँ

बिछड़ी हुई रूहों का ये मेल सुहाना है
इस मेल का कुछ एहसाँ जिस्मों पे भी कर जाएँ

तरसे हुए जज़्बों को अब और न तरसाओ
तुम शाने पे सर रख दो हम बाहों में भर जाएँ 

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर