आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

राजेश रेड्डी: सफ़र में अब के अजब तजरबा निकल आया

rajesh reddy famous ghazal safar mein ab ke ajab tajarba nikla
                
                                                         
                            

सफ़र में अब के अजब तजरबा निकल आया
भटक गया तो नया रास्ता निकल आया

मेरे ही नाम की तख़्ती लगी थी जिस दर पर
वो जब खुला तो किसी और का निकल आया

दुखों की झाड़ियाँ उगती चली गईं दिल में
हर एक झाड़ी से जंगल घना निकल आया

इक और नाम जुड़ा दुश्मनों के नामों में
इक और दोस्त मिरा आईना निकल आया

कुछ आज अश्कों की लज़्ज़त नई नई सी है
पुराने ग़म का नया ज़ाइक़ा निकल आया

ये मेरा अक्स है या और है कोई मुझ में
कि जिस का क़द मिरे क़द से बड़ा निकल आया

बढ़े कुछ इस तरह दोनों ही दोस्ती की तरफ़
कि दरमियाँ में नया फ़ासला निकल आया

दुआ सलाम से आगे जो थोड़ी बात बढ़ी
जो उस का दुख था वही दुख मिरा निकल आया

मिरी ग़ज़ल में किसी बेवफ़ा का ज़िक्र न था
न जाने कैसे तिरा तज़्किरा निकल आया 

एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर