आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क़तील शिफ़ाई: तू हमें जब कभी याद आए, पीत की चाँदनी याद आए

qateel shifai famous ghazal tu humein jab kabhi yaad aaye
                
                                                         
                            

तू हमें जब कभी याद आए
पीत की चाँदनी याद आए

भूलना चाहा एक आश्ना को
सैंकड़ों अजनबी याद आए

प्यार ज़ंजीर-ए-जाँ बन गया है
दर्द की हर कड़ी याद आए

देख आए हैं सब कू-ए-क़ातिल
अब किसे ज़िंदगी याद आए

क्या हुईं जुगनुओं सी वो आँखें
रात बरसात की याद आए

ज़िक्र जब कोई छेड़े चमन का
पंखुड़ी पंखुड़ी याद आए

शाम-ए-ग़ुर्बत का ये घुप अँधेरा
शक्ल वो चाँद सी याद आए

जब करूँ मैं ज़माने का शिकवा
भूल अपनी कोई याद आए

देख कर मूसला-धार बारिश
अपनी तिश्ना-लबी याद आए

ग़म तो बिछड़े हुओं का है लेकिन
इक नया शख़्स भी याद आए

था 'क़तील' आख़री दोस्त अपना
वो भला आदमी याद आए

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

15 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर