आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Ahmad Faraz Poetry: आज इक और बरस बीत गया उस के बग़ैर

उर्दू अदब
                
                                                         
                            जुज़ तिरे कोई भी दिन रात न जाने मेरे 
                                                                 
                            
तू कहाँ है मगर ऐ दोस्त पुराने मेरे 

तू भी ख़ुशबू है मगर मेरा तजस्सुस बेकार 
बर्ग-ए-आवारा की मानिंद ठिकाने मेरे 

शम्अ की लौ थी कि वो तू था मगर हिज्र की रात 
देर तक रोता रहा कोई सिरहाने मेरे 

ख़ल्क़ की बे-ख़बरी है कि मिरी रुस्वाई 
लोग मुझ को ही सुनाते हैं फ़साने मेरे 

लुट के भी ख़ुश हूँ कि अश्कों से भरा है दामन 
देख ग़ारत-गर-ए-दिल ये भी ख़ज़ाने मेरे 

आज इक और बरस बीत गया उस के बग़ैर 
जिस के होते हुए होते थे ज़माने मेरे 

काश तू भी मेरी आवाज़ कहीं सुनता हो 
फिर पुकारा है तुझे दिल की सदा ने मेरे  आगे पढ़ें

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर