कट गई झगड़े में सारी रात वस्ल-ए-यार की
शाम को बोसा लिया था, सुबह तक तक़रार की
ज़िन्दगी मुमकिन नहीं अब आशिक़-ए-बीमार की
छिद गई हैं बरछियाँ दिल में निगाह-ए-यार की
हम जो कहते थे न जाना बज़्म में *अग़यार की (*अग़यार - ग़ैर)
देख लो नीची निगाहें हो गईं सरकार की
ज़हर देता है तो दे, ज़ालिम मगर *तसकीन को (*तसकीन - तसल्ली)
इसमें कुछ तो चाशनी हो शरब-ए-दीदार की
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X