आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अदम गोंडवी की ग़ज़ल: एक पहेली-सी दुनिया, गल्प भी है, इतिहास भी है

उर्दू अदब
                
                                                         
                            जिसके सम्मोहन में पागल, धरती है, आकाश भी है
                                                                 
                            
एक पहेली-सी से दुनिया, गल्प भी है, इतिहास भी है

चिंतन के सोपान पे चढ़कर चाँद-सितारे छू आए
लेकिन मन की गहराई में माटी की बू-बास भी है

मानव-मन के द्वंद्व को आख़िर किस साँचे में ढालोगे
महारास की पृष्ठभूमि में ‘ओशो’ का संन्यास भी है

अमृत की बूँदे बरसी थीं तब हमने मुँह फेर लिया
आज ख़ुशी से ज़हर पी रहे और इसका एहसास भी है

इंद्रधनुष के पुल से गुज़रकर उस बस्ती तक आए हैं
जहाँ भूख की धूप सलोनी चंचल है बिंदास भी है

कंक्रीट के इस जंगल में फूल खिले पर ग्रंथ नहीं
स्मृतियों की घाटी में यूँ कहने को मधुमास भी है

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर