आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा की पत्नी पल्लवी शर्मा ने किया सांग ऑफ़ यूनिटी का डिजिटल विमोचन

सांग ऑफ़ यूनिटी
                
                                                         
                            संगीत इंसान को प्रकृति से मिला तोहफ़ा है जिसकी अपनी अलग पहचान है। संगीत की भाषा प्रेम की भाषा है। संगीत का धर्म मनुष्यता है। संगीत अलग-अलग भाषाओं, धर्मों और संस्कृतियों के लोगों को जोड़ने का, उनको एक साथ लाने का काम करता है। संगीत की इसी विशेषता से परिचय कराते हुए शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा की पत्नी पल्लवी शर्मा ने वीडियो सन्देश के माध्यम से सांग ऑफ़ यूनिटी - "हे मेरे ईश्वर या मेरे अल्लाह हे मेरे नानक हे मेरे ईसा" का डिजिटल विमोचन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह गीत आने वाले समय में सभी लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।
                                                                 
                            

पल्लवी शर्मा ने सांग ऑफ़ यूनिटी - "हे मेरे ईश्वर या मेरे अल्लाह हे मेरे नानक हे मेरे ईसा" का श्रेय डॉ. गौतम काले को दिया। डॉ. गौतम काले पद्म विभूषण संगीत मार्तण्ड पंडित जसराज के शिष्य हैं और संगीत गुरुकल के डायरेक्टर और मेंटर हैं।

सांग ऑफ़ यूनिटी को संगीत गुरुकुल के छात्र पृथ्वीराज सिंह सिसोदिया द्वारा लिखा एवं निर्देशित किया गया है और शुभम कानूनगो द्वारा इसे प्रस्तुत किया गया है। आगे पढ़ें

6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर