आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: आकर्षण और द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता- आलंबन चुम्बकी तुम्हारा

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी है हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- आकर्षण, जिसका अर्थ है- वह गुण की जिसके फलस्वरूप लोग किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की ओर खिंचे चले आते हैं। प्रस्तुत है द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता- आलंबन चुम्बकी तुम्हारा 
                                                                 
                            

आकर्षण तो बहुत तुम्हारा
लेकिन मेरी भी मजबूरी;
कैसे मैं तय करूँ बताओ
धरती-आसमान की दूरी?

पता-ठिकाना सही तुम्हारा
अब तक कोई बता न पाया;
पता लगा तो इतना ही बस
तुमने मुझको भी बुलवाया।
आमंत्रण तो बहुत तुम्हारा
लेकिन मेरी भी मजबूरी;
सोच रहा-अब तक क्यों तुमने
पाती की की रस्म न पूरी?॥1॥

देखा नहीं अभी तक तुमको
लेकिन जो कुछ सुना-गुना है;
उससे ही मानस-दर्पण में
एक तुम्हारा बिम्ब बना है।
सम्मोहन वह बहुत तुम्हारा
लेकिन मेरी भी मजबूरी;
तब से ही मैं समाधिस्थ हूँ
किंतु समाधि लगे तो पूरी?॥2॥

यह तो है अनुभूति मूर्ति तुम
सत्य-शिव-सुंदरम् की हो;
वेद-ऋचाओं सी मंगलमय
ध्वनि तुम विश्वमंगलम् की हो।
अनुभावन यों बहुत तुम्हारा
लेकिन मेरी भी मजबूरी;
कैसे व्यक्त करूँ भावां को
भाषा में सामर्थ्य न पूरी॥3॥ आगे पढ़ें

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर