आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: कपाट और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- कैद है आदमी का सूरज

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- कपाट, जिसका अर्थ है- किवाड़, पल्ला। प्रस्तुत है केदारनाथ अग्रवाल की कविता- कैद है आदमी का सूरज
                                                                 
                            

कैद है
आदमी का सूरज
आदमी की कोठरी में,
आदमी के साथ।

न देश-बोध होता है जहाँ-
न काल-बोध,
न कर्म-बोध होता है जहाँ-
न सृष्टि-बोध।

न आदमी रहता है
जहाँ आदमी,
न सूरज रहता है
जहाँ सूरज,
हविष्य होते हैं जहाँ दोनों-
आदमी और सूरज
कपाट बंद कोठरी में।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

8 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर