आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: गान और महादेवी वर्मा की रचना- क्यों अश्रु न हों श्रृंगार मुझे !

आज का शब्द
                
                                                         
                            

'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- गान, जिसका अर्थ है- गाने की क्रिया या भाव, गीत, गाना। प्रस्तुत है महादेवी वर्मा की रचना- क्यों अश्रु न हों श्रृंगार मुझे !

क्यों अश्रु न हों श्रृंगार मुझे!

रंगों के बादल निस्तरंग,
रूपों के शत-शत वीचि-भंग,
किरणों की रेखाओं में भर,
अपने अनंत मानस पट पर,

तुम देते रहते हो प्रतिपल,
जाने कितने आकार मुझे!
हर छवि में कर साकार मुझे!

लघु हृदय तुम्हारा अमर छंद,
स्पंदन में स्वर-लहरी अमंद,
हर स्वप्न स्नेह का चिर निबंध,
हर पुलक तुम्हारा भाव-बंध,

निज साँस तुम्हारी रचना का
लगती अखंड विस्तार मुझे!
हर पल रस का संसार मुझे!

मेरी मृदु पलकें मूँद-मूँद,
छलका आँसू की बूँद-बूँद,
लघुतम कलियों में नाप प्राण,
सौरभ पर मेरे तोल गान,

बिन माँगे तुमने दे डाला,
करुणा का पारावार मुझे!
चिर सुख-दुख के दो पार मुझे!

मैं चली कथा का क्षण लेकर,
मैं मिली व्यथा का कण देकर,
इसको नभ ने अवकाश दिया,
भू ने इसको इतिहास किया,

अब अणु-अणु सौंपे देता है
युग-युग का संचित प्यार मुझे!
कहकर पाहुन सुकुमार मुझे!
आगे पढ़ें

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर