अमर उजाला 'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- फुटकर, जिसका अर्थ है- थोड़ा-थोड़ा, खुदरा, विषम, अकेला। प्रस्तुत है- यश मालवीय का गीत- बहुत दिनों पर घर आए हो बेटे कैसे हो ?
बहुत दिनों पर घर आए हो
बेटे कैसे हो ?
चलने फिरने में, दिखने में
मेरे जैसे हो !
मेरे बाद तुम्हें रहना है
दुनिया जीनी है
हर मिठास के साथ जुड़ी
कड़ुवाहट पीनी है
आने वाला कल हो फिर भी
लगते तय से हो !
राजपाट देखना,
समझना ज़िम्मेदारी भी
आने लगीं समझ तुमको
हारी-बीमारी भी
देखो तो आइना, जान लो
कैसे, ऐसे हो !
वैसे ही बोलते, बात करते
हँस देते हो
बात-बात पर वैसे ही
जुमले कस देते हो
मैं अब तक जैसा था
तुम भी बिल्कुल वैसे हो !
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X