आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: दिगंचल और नरेन्द्र शर्मा की कविता- संध्या पावस की !

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- दिगंचल, जिसका अर्थ है- दिशा, दिशा का छोर, दिग्भाग, नेत्रपट। प्रस्तुत है नरेन्द्र शर्मा की कविता- संध्या पावस की!
                                                                 
                            

संध्या पावस की!
रंगों की बौछार कर रही संध्या पावस की!

दूर दीखता रंगमहल वह, जिसके फ़ीरोज़े के छज्जे;
सोने की दीवारें जिसकी, मेहराबी मानिक दरवज्जे;
जाते जाते उलझ गई रे संध्या पावस की!

इन्द्रनील के आसमान में दिखते रंग-बिरंगे बादल,
कहीं इन्द्रधनु के सतरंगों से भर जाता शून्य दिगंचल,
यह धनुषई चीर लहराती संध्या पावस की!

कहीं बैंगनी, जामानी, तो कहीं कत्थई, कहीं सुरमई,
लाल-सुनहले सौ रंगों से आसमान को शाम भर गई;
इन रंगों में डुबो गई मन संध्या पावस की!

मेरे प्राण परिन्दों से ही डूब डूब जाते रंगों में,
संध्या के सौ रंग, सौ तरह भर जाते मेरे अंगों में;
आज गगन-मन में बसती रे संध्या पावस की!

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

7 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर