आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: चौराहा और यतीश कुमार की कविता- शहर का नदी हो जाना

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- चौराहा, जिसका अर्थ है- वह स्थान जहाँ चार रास्ते मिलते हों, चौमुहानी। प्रस्तुत है यतीश कुमार की कविता- शहर का नदी हो जाना
                                                                 
                            

छोटी-बड़ी नदियाँ 
चेहरों के साथ बहती आ रही हैं 
शहर के अंदर 
हर गली-क़स्बे में बस बही जा रही हैं 

शहर का हर चौराहा 
हो रहा है संगम में तब्दील 

एक होड़-सी लगी है 
हर बहती नदी में डुबकी लगाने की 
और विलय होने की उस नदी में 
जिसमें सबसे ज़्यादा उफान हो 

यहाँ पोखर भी हैं ढेर सारे 
जैसे-तैसे ख़ुद को बचाए 
कुछ है भाप की तरह 
स्थायी पता नहीं जिनका 

बस काग़ज़ी तमन्नाओं की नाव खेते 
ओस भर आशा मन में लिए 
तलाश सिर्फ़ 'एक अंगुल ज़मीन' की  आगे पढ़ें

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर