आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: अतनु और विमल राजस्थानी की कविता- ओ अनंग ! यों तंग करो ना

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- अतनु, जिसका अर्थ है- कामदेव, शरीररहित। प्रस्तुत है विमल राजस्थानी की कविता- ओ अनंग ! यों तंग करो ना
                                                                 
                            

ओ अनंग ! यों तंग करो ना

यह वासन्ती रात चाँदनी
लगे कि ज्यों षोडसी कामिनी
बैरन बनी सताये, इसके
अधरों पर ही अधर धरो ना

मलय पवन यों झोंके मारे
मन का पंछी उड़-उड़ हारे
आये हो क्यों मेरे द्वारे
इन झोकों पर ही बिखरो ना

फूलों की यह गंध सुहानी
मन करता है आनाकानी
धरती की यह चूनर धानी
इसमें ही तुम रंग भरो ना

मैं तो तृप्त एक वैरागी
अतनु ! मित्रता कब की त्यागी
दरस-परस से स्मृति जागी
इसे सँवार स्वंय सँवरो ना

ये टेसू के फूल रसीले
थे उन्नत उरोज गर्वीले
तिरछी चितवन, हाव हठीले
झेल-झेल तुम ही निखरो ना

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
32 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर