आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

श्रीकांत वर्मा :  एक बेचैन कवि जिनकी कविता में नाराज़गी, असहमति और विरोध का स्वर मुखर है

                
                                                         
                            श्रीकांत वर्मा हिंदी की नई कविता धारा के एक बड़े नाम थे।  यह और बात है कि हिंदी भाषी समाज में अपने अन्य समकालीनों के उलट उन्हें बहुत देर से जाना गया। उससे भी दुखद यह कि कम जाना गया। श्रीकांत वर्मा मुक्तिबोध की पीढ़ी के बाद के कवियों में अन्यतम बेचैन कवि इस माने में ज्यादा हैं कि उन्होंने अपनी कविता के जरिए न केवल अपने समय का सीधा और अन्दर तक तिलमिला देने वाला भयावह साक्षात्कार किया बल्कि हर अमानवीय ताकत के विरुद्ध एक निर्मम और नंगी भिड़ंत की । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जन्मे श्रीकांत वर्मा सक्रिय राजनीतिज्ञ भी थे। जीवन के आरंभिक दौर में लोहिया से प्रभावित थे,  बाद में देश के एक बड़े राजनीतिक दल से जुड़े, राज्यसभा में रहे। हिंदी के ही नहीं, तीसरी दुनिया के देशों में रचे जा रहे साहित्य के गहरे जानकार और अनुवादक थे। उनकी कविता में नाराज़गी, असहमति और विरोध का स्वर सबसे मुखर है । उनकी कविता उस दर्पण की तरह है, जहाँ कोई झूठ छिप नहीं सकता । 
                                                                 
                            
प्रस्तुत हैं उनकी 3 चुनिंदा कविताएं- 

1- 

केवल अशोक लौट रहा है
और सब
कलिंग का पता पूछ रहे हैं

केवल अशोक सिर झुकाये हुए है
और सब
विजेता की तह चल रहे हैं

केवल अशोक के कानों में चीख
गूंज रही है  

और सब हंसते-हंसते दोहरे हो रहे हैं

केवल अशोक ने शस्त्र रख दिए हैं
केवल अशोक लड़ रहा था।

2- 
आगे पढ़ें

11 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर