आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बनारस घराना: सप्त सुरों के महामुनी- पंडित साजन मिश्रा

साहित्य
                
                                                         
                            यह लेख रंजन निगम ने लिखा है-  
                                                                 
                            

काशी के मंदिरों की घंटियों का नाद जब आलाप की आत्मा में उतर जाए, गंगा की लहरों की रवानी जब सुरों में घुल जाए और बनारस की सदियों पुरानी सांस्कृतिक चेतना जब किसी स्वर में साकार होने लगे, तो समझ लीजिए कि संगीत केवल सुना नहीं जा रहा, वह अपने पूरे वैभव और उल्लास के साथ प्रकट हो रहा है। लेकिन ऐसा वातावरण किसी दिव्य संगीतानुभव से ही प्राप्त हो सकता है...

श्वेत केश, सुनहरी आभा, दिव्य ललाट और पूर्णिमा के चाँद की मानिंद दमकता चेहरा, हाथ में चाँदी का पानदान, तन पर कशीदाकारी वाला ज़ाफ़रानी कुर्ता और चेहरे पर बनारस की तहज़ीब समेटे एक शुभम-मधुरम मुस्कान, जी हाँ, मैं पंडित साजन मिश्रा जी की बात कर रहा हूँ।

प्रिय रंजीत भाई कहते हैं कि उन्हें देखकर पहली अनुभूति किसी महनीय कला विद्वान् के साथ साथ संगीत की जीवंत परम्परा के सानिध्य की भी होती है। कुछ लोग संगीत सीखते हैं, कुछ संगीत रचते हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं जो स्वयं संगीत हो जाते हैं, आदरणीय साजन जी उन्हीं विरल साधकों में से एक हैं।

उनकी उपस्थिति में एक अनूठी शांति है, बातचीत में बनारसी अपनापन और व्यवहार में ऐसी विनम्रता, जो किसी परिचय की मोहताज नहीं, लगता है जैसे वर्षों तक अंतर्मन के एकांत में सुरों की आराधना करते हुए उन्होंने स्वयं को तपाया हो और उनके लिए संगीत केवल कला नहीं, जीवन जीने का संस्कार है।

पंडित साजन मिश्रा और उनके अग्रज पंडित राजन मिश्रा हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रतिष्ठित गायक तथा बनारस घराने की समृद्ध ख़याल गायकी के प्रमुख प्रतिनिधि रहे हैं। वाराणसी के एक प्रतिष्ठित संगीत परिवार में जन्मे इन दोनों भाइयों को संगीत विरासत में मिला, उनके पिता पंडित हनुमान प्रसाद मिश्रा प्रसिद्ध सारंगी वादक थे और चाचा पंडित गोपाल प्रसाद मिश्रा भी सारंगी के विख्यात कलाकार थे। परिवार की संगीत परम्परा लगभग तीन सौ वर्षों पुरानी मानी जाती है...
  आगे पढ़ें

बनारस घराने की पारम्परिक मिठास

एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर