आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

'नाना ने कहा, अरे कम्बख्त मैट्रिक पास कर ले तो किसी डाकखाने में मोहर लगाने की नौकरी मिल जाएगी'

जावेद अख़्तर
                
                                                         
                            प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर ने 'तरकश' में अपने जीवन के अहम पहलुओं को शामिल किया है। बचपन, जवानी, संघर्ष, गीतों की पैदाइश और शेरो शायरी का अपना तर्जुबा जावेद अख्तर ने इस किताब में बड़ी शिद्दत से संजोया है। वह किताब की शुरुआत में ही लिखते हैं कि लोग जब अपने बारे में लिखते हैं तो सबसे पहले यह बताते हैं कि वो किस शहर के रहने वाले हैं पर मैं किस शहर को अपना शहर कहूं ? पैदा होने का जुर्म ग्वालियर में किया लेकिन होश संभाला लखनऊ में, पहली बार होश खोया अलीगढ में, फिर भोपाल में रहकर कुछ होशियार हुआ लेकिन बम्बई आकर काफी दिनों तक होश ठिकाने रहे, तो आईए ऐसा करते हैं कि मैं अपनी जिन्दगी का छोटा सा फ्लैश बैक बना लेता हूं। इसी फ्लैश बैक से एक प्रसंग हम अपने मुड़ मुड़ के देखता हूं सेक्‍शन में प्रकाशित कर रहे हैं। 
                                                                
                
                
                 
                                    
                     
                                             
                                                

'बाप बम्बई में है, मां कब्र में'

जावेद अख्तर लिखते हैं  शहर लखनऊ, किरदार मेरे नाना, नानी दूसरे घरवाले और मैं मेरी उम्र आठ बरस है। बाप बम्बई में है, मां कब्र में। दिन भर घर के आंगन में अपने छोटे भाई के साथ क्रिकेट खेलता हूं। शाम को ट्यूशन पढाने के लिए एक डरावने से मास्टर साहब आते हैं। उन्हें 15 रुपये महीने दिए जाते हैं यह बात बहुत अच्छी तरह याद है इसलिए कि रोज बताई जाती थी। सुबह खर्च करने के लिए एक अधान्ना और शाम को एक इकन्नी दी जाती है, इसलिए पैसे की कोई समस्या नहीं है। सुबह रामजी लाल बनिए की दुकान से रंगीन गोलियां खरीदता हूं और शाम को सामने फुटपाथ पर खोमचा लगाने वाले भगवती की चाट पर इकन्नी लुटाता हूं। ऐश ही ऐश है। स्कूल खुल गए हैं। 
आगे पढ़ें

'बाप बम्बई में है, मां कब्र में'

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर