आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जिनसे झगड़ा था उनके प्रति भी कालिया के किसी संस्मरण में कोई कटुता नहीं है: दूधनाथ सिंह 

जिनसे झगड़ा था उनके प्रति भी कालिया के किसी संस्मरण में कोई कटुता नहीं है: दूधनाथ सिंह।
                
                                                         
                            रवीन्द्र कालिया और दूधनाथ सिंह हिंदी के बड़े कथाकार और लेखक थे। आज दोनों इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन वे अपने उनकी कहानियां, उनके संस्मरण आज भी हमारे बीच हैं जिसे हम हमेशा पढ़ते रहेंगे और इस तरह वे अपने पाठकों की समृतियों में हमेशा ज़िंदा रहेंगे। रवीन्द्र कालिया के निधन के बाद दूधनाथ सिंह ने यह संस्मरण लिखा था। 
                                                                 
                            

रवींद्र कालिया से मेरी पहली भेंट सन 1963 में इलाहाबाद में हुई थी। परिमल के लोगों ने एक कहानी गोष्ठी की थी। उसमें कालिया और गंगा प्रसाद विमल दोनों आए थे। तब मैं करैलाबाग के एक कमरे वाले किराए के मकान में अकेले ही रहता था। दोनों मेरे घर पर ही रुके। हम लोगों ने एक-एक, दो-दो कहानियाँ तब लिखी थीं। हममें से किसी का भी कोई कहानी संग्रह तब तक नहीं छपा था।

सन 1965 में कालिया से दूसरी भेंट मॉडल टाउन में ममता से उसके विवाह के अवसर पर हुई। मेरी गोद में मेरा पहला बच्चा था। ममता और कालिया दूल्हे-दुल्हन के रूप में सजे-बजे साथ-साथ बैठे थे। मेज और कुर्सियों की एक लंबी कतार थी जिस पर दिल्ली के और दूसरी जगहों से आए हुए लेखक बैठे हुए थे। बधाई देने के लिए मोहन राकेश मुझे बाँह से पकड़कर कालिया के पास ले गए। तब तक नई कहानियाँ के माध्यम से हमारी पीढ़ी हड़कंप मचा चुकी थी।

'नौ साल छोटी पत्नी' और 'डरी हुई औरत' जैसी कहानियाँ लिखकर कालिया रातों रात प्रसिद्धि के शिखर पर पहुँच गया। '5055' एक कहानी भी है और एक घर का नंबर भी जहाँ चार मित्र (हमदम, प्रयाग शुक्ल, गंगा प्रसाद विमल और संभवतः रवींद्र कालिया) एक साथ रहते थे। मोहन राकेश जालंधर में कालिया के अध्यापक थे। राकेश जी ने ही उसे 'धर्मयुग' में भिजवाया।

उसकी एक अलग कहानी है जिसकी परिणति 'काला रजिस्टर' जैसी महान कहानी के रूप में लिखकर हुई। कालिया तभी 1970 के आसपास इलाहाबाद आया। शुरू में वह अश्क जी के घर 5, खुशरोबाग में उनके साथ रहा। इलाहाबाद प्रेस जो नारंग जी ने उसको सौंपा था, जो शमदाबाद वाली गली में ठीक 'शबखून' के दफ्तर के सामने है, प्रेस चलाते हुए कालिया के यहाँ कहानीकारों का जमावड़ा लगा रहता था। अपनी बांबे वाली नौकरी छोड़कर ममता भी यहीं आ गई थी।

कालिया ने प्रेस का काम देखते हुए भी वहाँ कहानियों की झड़ी लगा दी। एक के बाद एक उसके संग्रह आते रहे। 'खुदा सही सलामत है' दो भागों में लिखा उसका उपन्यास अतरसुइया, अहियापुर, शमदाबाद वाली गली, रोशनबाग यानी कोतवाली के इर्द-गिर्द के मुख्य शहर के इलाकों का वह एक खूबसूरत दस्तावेजी उपन्यास है। कालिया के पास एक अजब सी हल्की-फुल्की व्यंग्यात्मक और हास्य से भरी हुई गद्य शैली थी। पंजाब से लेकर दिल्ली, बांबे और इलाहाबाद में बोली जाने वाली हिंदी भाषा का जो तर्जे-बयाँ है, उसका सबसे खूबसूरत उदाहरण कालिया की कथाभाषा है।
आगे पढ़ें

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर