आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

राजेंद्र धोड़पकर : एक डॉक्टर जो बतौर कार्टूनिस्ट मशहूर हुए, कविता के लिए भी मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Rajendra Dhodapkar
                
                                                         
                            बीसियों पन्नों के अख़बार में एक ज़रा सा कार्टून जितना हमें समाज के बारे में समझा देता है, उतना हज़ारों शब्दों वाला कोई लेख भी हमें नहीं समझा पाता। अगर आप समाचार पत्र पढ़ते हैं तो राजेंद्र धोड़पकर के कार्टून आपने ज़रूर देखे होंगे। राजेंद्र धोड़पकर हमारे समय के बड़े कार्टूनिस्ट हैं। उनके कार्टून में हमें समय और राजनीति की सबसे सटीक अनुगूंजें देखने को मिलती हैं।
                                                                 
                            

राजेंद्र जी बतौर कार्टूनिस्ट बहुत मशहूर हुए। लेकिन उनकी शख़्सियत का एक दूसरा पहलू भी है जो बहुत काव्यात्मक है। कविता के लिए उन्हें प्रतिष्ठित भारत भूषण अग्रवाल सम्मान मिला। राजेंद्र धोड़पकर के काव्य संग्रह 'दो बारिशों के बीच' में उनकी कविता 'तुम्हारा नाम' - 

तुम्हारे नाम का एक-एक अक्षर आता है मुझ तक
एक-एक लहर पर सवार
यह विस्मृति का समुद्र है

लगातार बारिश के दिनों में जब
लगातार एक धूसर अँधेरे में
मृतकों और जीवितों के बीच फर्क मिटने लगता है
बहुत पहले झरे हुए फूल
फिर से पौधों पर खिलने लगते हैं

मैं अपने को पाता हूं एक लगातार बरसते
धुंधले समुद्र तट पर
स्मृति-विस्मृति की सीमा पर

वहां सिर्फ तुम्हारा नाम मुझ तक
लौट-लौट कर आता है। 
आगे पढ़ें

5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर