आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जयंती विशेष: शैलेंद्र-सब कुछ सीखा हमने ना सीखी होशियारी...  

शैलेंद्र
                
                                                         
                            प्रसिद्ध गीतकार शैलेंद्र का जन्म 30 अगस्त 1923 को रावलपिंडी, पाकिस्तान में हुआ था। निधन मुंबई में 14 दिसंबर 1966 को हुआ। शैलेंद्र साधारण से शब्दों के साथ आम आदमी की आवाज थे। पूरे करियर में एक से बढ़कर एक गीत लिखे। शैलेंद्र राजकपूर के मनपसंद गीतकार रहे। शैलेंद्र का एक गीत मुझे बहुत पसंद है। उनकी जयंती पर मैं उस गीत की खास चर्चा करना चाहूंगा।
                                                                 
                            

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इस दुनिया में चाह कर भी झूठ नहीं बोल पाते हैं। बाते नहीं बना पाते हैं। किसी की खुशामद नहीं कर सकते हैं। समय के साथ ना बदलने वाले लोग अक्सर अकेले रह जाते हैं। जीवन संघर्ष है...यह एक शाश्वत सत्य है। लेकिन बदलते दौर में जीवन अब एक आर्ट भी हो गया है। लेकिन हमेशा 'सच' यानी इंसानियत और प्रेम भाव को पकड़ कर रखने वाले लोग अपने जीवन को आर्टफुल नहीं बना पाते हैं। फिल्म 'अनाड़ी' का गीत सब कुछ सीखा हमने ना सीखी होशियारी...ऐसे लोगों के जीवन को बखूबी बयां करता है।

  आगे पढ़ें

राजकपूर गीतकार शैलेंद्र को काफी पसंद करते थे...

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर