आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फूल तुम्हें भेजा है ख़त में...प्रेम का मनुहार भरा आमंत्रण है यह गीत 

film saraswatichandra song of love is a perfect class on devotion
                
                                                         
                            
कई गीत ऐसे होते हैं जो किसी बिंब या प्रतीक के सहारे अपनी पूरी बात कह जाते हैं। 1968 में रिलीज सरस्वतीचन्द्र का यह गीत मुझे इसीलिए पसंद है। गीत के बोल इंदिवर ने दिए हैं। संगीत से इसे कल्याणजी आनंदजी ने सजाया है। लता मंगेशकर और मुकेश ने इसमें अपनी आवाज़ दी हैं।

यह गीत प्रेम का स्वर्गिक स्वरूप अापके समक्ष रखता है। वादों और विश्वास की महीन चादर बुनता है। प्रीत की रीति दुनिया को सिखाता है। गीत भावभरे एक व्याकुल मन को गहरा ठहराव देता है। यह गीत प्रेम के बाद बदले में कुछ मांगने वाली सोच को दरकिनार करते हुए सिर्फ और सिर्फ समर्पण की बात कहता है। 

प्रेम क्या है, शायद एक गहरी आध्यात्मिक अनुभूति...

प्रेम क्या है, शायद एक गहरी आध्या‌त्मिक अनुभूति और यह गीत किन्हीं दो लोगों को इसी एहसास के साथ एक करता है। प्रणय निवेदन में समर्पण का ऐसा भाव बोध अन्यत्र किसी अन्य गीत में नहीं दिखता है। यह गीत दरअसल प्रेम की पाती के भाव बयां करता है। एक तरह से ये प्रेम का मनुहार भरा आमंत्रण है। 

इस गीत के बोल से पता चलता है कि प्रेमी-प्रेम‌िका के बीच का प्रेम महज़ वासना नहीं बल्कि एक गहरा आध्यात्मिक संबंध है। अनुभूति है। यह गीत काफ़ी गहरा है और जीव को प्रेम के जरिए ईश्वर से भी जोड़ता है। गीत में प्रेमी ने जिस तरह से अपना प्रणय निवेदन किया है उसी अंदाज़ में मैंने भी अपने जीवन में एक 'कोशिश' की थी।  इसलिए यह गीत मेरे लिए सबसे अज़ीज़ है। मेरी कोशिश का नतीजा मनमाफिक नहीं रहा पर चाह की उड़ान को आगे और वक़्त के साथ नया आयाम नहीं मिल पाया। ख़ैर बात करें गीत की तो इसमें समर्पण का भाव ही सबसे ज़्यादा है। 
 
आगे पढ़ें

प्रेम क्या है, शायद एक गहरी आध्यात्मिक अनुभूति...

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर