आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इश्क में वादे का दिन: प्यार में इकरार करते ये 5 फ़िल्मी नगमे

5 film songs for promise day- valentine special
                
                                                         
                            
प्यार की मसर्रत है तो इकरार के तराने भी ज़रूर होंगे क्यूंकि ये वो रस्म है जो सालों से निभाई जा रही है। इसलिए वैलेंटाइन सप्ताह में एक दिन इन्हीं वादों के नाम भी मुकर्रर किया गया है। मुहब्बत में किए जाने वाले इन वादों से वो भाव संप्रेषित होते हैं जिनसे प्रेम-लगाव को बल मिलता है। ये कसमें, वादे इश्क़ में भरोसे की नींव में दी जाने वाली वो खाद है जिस पर संबंध का मकान खड़ा होता है। सिनेमा में भी अक्सर ऐसे गानों के जरिए इनकी महत्ता बताई जाती है। वादों के दिन को और मजबूत बनाने के लिए सुनिए ऐसे ही कुछ गाने...

वादा तो निभाया...

फ़िल्म जॉनी मेरा नाम का यह गाना जिसे कल्याण जी-आनंद जी की धुन पर आशा भोंसले और किशोर कुमार ने गाया है। गीतकार इन्दीवर हैं। यह गाना मुझे व्यक्तिगत तौर पर प्रिय है क्योंकि इसमें वादा निभाने के गर्व के साथ मान-मुनव्वल का रस भी है और नायक- नायिका के गीतों में वाद-संवाद बेहद ही लुभावने हैं।

ओ मेरे राजा
खफा ना होना
देर से आई, दूर से आई
मजबूरी थी फिर भी मैंने
वादा तो निभाया, वादा तो निभाया

ओ मेरी रानी
समझ गया मैं
वही पुराना, तेरा बहाना
देर से आना और ये कहना
वादा तो निभाया, वादा तो निभाया

इंतज़ार के इक इक पल का बदला लूँगा
ऐसा भी क्या
ये ना समझना आज भी ऐसे जाने दूँगा
ऐसा भी क्या
कितना सताया पहले उसका हिसाब दो
अँखियों में अँखियाँ डाल के जवाब दो
बचते बचाती, छुपते छुपाती
तुम क्या जानो कैसे आई
वादा तो निभाया...

बाहों के इन ज़ंजीरों में यूँ ना जकड़ो
हम जकड़ेंगे
मुड़ जाएगी मेरी कलाई हाथ ना पकड़ो
हम पकड़ेंगे
छोड़ो ना नहीं
छोड़ो ना
ऐसे तो नाज़ुक नहीं हाथ सरकार के
मौके भी कभी कभी मिलते हैं प्यार के
प्यार अभी तो, नया-नया है
मेरी वफ़ा की कदर करो की
वादा तो निभाया...

कहो ये गालों के अंगारे किसके लिए हैं
अजी तुम्हारे
होंठों पे ये शहद के धारे किस के लिए हैं, बोलो बोलो
अजी तुम्हारे
शर्म कहाँ की आओ गले लग जाओ जी
कब से खड़ा हूँ प्यासा, प्यास बुझाओ जी
हट जाओ जी
बुझाओ जी
बदनामी से डर लगता है
ये तो सोचो किस मुश्किल से
वादा तो निभाया...

आगे पढ़ें

वादा तो निभाया...

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर