प्यार की मसर्रत है तो इकरार के तराने भी ज़रूर होंगे क्यूंकि ये वो रस्म है जो सालों से निभाई जा रही है। इसलिए वैलेंटाइन सप्ताह में एक दिन इन्हीं वादों के नाम भी मुकर्रर किया गया है। मुहब्बत में किए जाने वाले इन वादों से वो भाव संप्रेषित होते हैं जिनसे प्रेम-लगाव को बल मिलता है। ये कसमें, वादे इश्क़ में भरोसे की नींव में दी जाने वाली वो खाद है जिस पर संबंध का मकान खड़ा होता है। सिनेमा में भी अक्सर ऐसे गानों के जरिए इनकी महत्ता बताई जाती है। वादों के दिन को और मजबूत बनाने के लिए सुनिए ऐसे ही कुछ गाने...
वादा तो निभाया...
फ़िल्म जॉनी मेरा नाम का यह गाना जिसे कल्याण जी-आनंद जी की धुन पर आशा भोंसले और किशोर कुमार ने गाया है। गीतकार इन्दीवर हैं। यह गाना मुझे व्यक्तिगत तौर पर प्रिय है क्योंकि इसमें वादा निभाने के गर्व के साथ मान-मुनव्वल का रस भी है और नायक- नायिका के गीतों में वाद-संवाद बेहद ही लुभावने हैं।
ओ मेरे राजा
खफा ना होना
देर से आई, दूर से आई
मजबूरी थी फिर भी मैंने
वादा तो निभाया, वादा तो निभाया
ओ मेरी रानी
समझ गया मैं
वही पुराना, तेरा बहाना
देर से आना और ये कहना
वादा तो निभाया, वादा तो निभाया
इंतज़ार के इक इक पल का बदला लूँगा
ऐसा भी क्या
ये ना समझना आज भी ऐसे जाने दूँगा
ऐसा भी क्या
कितना सताया पहले उसका हिसाब दो
अँखियों में अँखियाँ डाल के जवाब दो
बचते बचाती, छुपते छुपाती
तुम क्या जानो कैसे आई
वादा तो निभाया...
बाहों के इन ज़ंजीरों में यूँ ना जकड़ो
हम जकड़ेंगे
मुड़ जाएगी मेरी कलाई हाथ ना पकड़ो
हम पकड़ेंगे
छोड़ो ना नहीं
छोड़ो ना
ऐसे तो नाज़ुक नहीं हाथ सरकार के
मौके भी कभी कभी मिलते हैं प्यार के
प्यार अभी तो, नया-नया है
मेरी वफ़ा की कदर करो की
वादा तो निभाया...
कहो ये गालों के अंगारे किसके लिए हैं
अजी तुम्हारे
होंठों पे ये शहद के धारे किस के लिए हैं, बोलो बोलो
अजी तुम्हारे
शर्म कहाँ की आओ गले लग जाओ जी
कब से खड़ा हूँ प्यासा, प्यास बुझाओ जी
हट जाओ जी
बुझाओ जी
बदनामी से डर लगता है
ये तो सोचो किस मुश्किल से
वादा तो निभाया...
वादा करो नहीं छोड़ोगी तुम मेरा साथ...
राहुल देव बर्मन की धुन पर यह गाना लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया है। बोल साहिर लुधियानवी के हैं।
वादा करो नहीं छोड़ोगी तुम मेरा साथ
जहाँ तुम हो वहाँ मैं भी हूँ
छुओ नहीं देखो ज़रा पीछे रखो हाथ
जवाँ तुम हो जवाँ मैं भी हूँ
सुनो मेरी जाँ हँस के मुझे ये कह दो
भीगे-भीगे लबों की नरमी मेरे लिए है
जवाँ नज़र की मस्ती मेरे लिए है
हसीं अदा की शोख़ी मेरे लिए है
मेरे लिए ले के आई हो ये सौग़ात
जहाँ तुम हो ...
छुओ नहीं देखो ...
मेरे ही पीछे आख़िर पड़े हो तुम क्यों
इक मैं जवाँ नहीं हूँ और भी तो हैं
हो मुझे ही घेरे आख़िर खड़े हो तुम क्यों
मैं ही यहाँ नहीं हूँ और भी तो हैं
जाओ जा के ले लो जो भी दे-दे तुम्हें हाथ
जहाँ सब हैं वहाँ मैं भी हूँ
वादा करो नहीं ...
कितना प्यारा वादा है...
लता मंगेशकर और मोहम्मद रफ़ी की आवाज़ में यह गाना जिसका संगीत आर डी बर्मन ने दिया है और इसे मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा है।
कितना प्यारा वादा है, इन मतवाली आँखों का
इस मस्ती में सूझे ना, क्या कर डालूं हाय
मोहे संभाल
ओ साथिया, ओ बेलिया
हो उजाला, या अँधेरा
कहीं न छूटे, हाथ मेरा
कोई मेरा ना तेरे बिन
पिया निभाना साथ मेरा
अरे, कोरा कोरा, गोरा गोरा, ये अंग तोरा, हाय
पागल मोहे बना दिया
कितना प्यारा वादा है...
बरसों मैंने, मन जलाया
मिली पलकों की, तब ये छाया
कांटे मेरे, तन में टूटे
गले से तुने तब लगाया
हो सैयां प्यारे, चलता जा रे, बैयाँ डारे, हाय
गरवा तोहे, लगा लिया
कितना प्यारा वादा है...
रोज़ उठाके, ये नयनवा
छुआ करुँगी, तोरा मनवा
जैसे पहली बार चाहा
सदा चाहूंगी मैं सजनवा
हाय, तेरे नैना, मेरे नैना, फ़िर क्या कहना, हाय
क्या क्या न मैंने, पा लिया
कितना प्यारा वादा है...
क्या हुआ तेरा वादा...
आर डी बर्मन के संगीत पर इस गाने को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा है और मोहम्मद रफ़ी- सुषमा श्रेष्ठ की जोड़ी ने इसे गाया है।
क्या हुआ तेरा वादा, वो क़सम वो इरादा
भूलेगा दिल, जिस दिन तुम्हें
वो दिन जिन्दगी का आखिरी दिन होगा
क्या हुआ तेरा वादा, वो क़सम वो इरादा
याद है मुझको तूने कहा था
तुमसे नहीं रुठेंगे कभी
फिर इस तरह से आज मिले हैं
कैसे भला छूटेंगे कभी
तेरी बाहों में बीते हर शाम
के तुझे कुछ भी याद नहीं
क्या हुआ ...
ओ कहने वाले मुझको फ़रेबी
कौन फ़रेबी है ये बता
हो जिसने गम लिया प्यार की खातिर
या जिसने प्यार को बेच दिया
नशा दौलत का ऐसा भी क्या
बेवफ़ा ये तुझे याद नहीं
क्या हुआ ...
भूलेगा दिल जिस दिन तुम्हें
वो दिन जिन्दगी का आखिरी दिन होगा
क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम वो इरादा
वादा करे ले साजना...
कल्याणजी-आनंदजी की धुन पर इस गाने को मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर ने गाया है और आनंद बक्षी ने बोल लिखे हैं।
वादा करे ले साजना
तेरे बिना मैं न रहूँ
मेरे बिना तू न रहे
हो के जुदा ...
ये वादा रहा, न होंगे जुदा
ये वादा रहा
मैं धड़कन तू दिल है पिया
मैं बाटी तू मेरा दिया
हम प्यार की ज्योत जलाएं
मैं राही मेरी मंज़िल है तू
मैं हूँ लहर और साहिल है तू
जीवन भर साथ निभाएं
वादा कर ले जान-ए-जां
तेरे बिना मैं न ...
जब से मुझे तेरा प्यार मिला
अपनी तो है बस यही दुआ
हर जनम यूँ मिलते रहेंगे
सुंदर सा हो अपन जहाँ
प्यार अपना रहे सदा जवां
हम सुख-दुख मिल के सहेंगे
वादा करे ले साजना
तेरे बिना मैं न ...
अमर उजाला एप इंस्टॉल कर रजिस्टर करें और 100 कॉइन्स पाएं
केवल नए रजिस्ट्रेशन पर
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज आपके व्हाट्सएप पर
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X