आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इस कदर

                
                                                         
                            आज इस कदर, ये आंगन वीरान क्यूं है।
                                                                 
                            
मेरी ही तरह, हर एक शै परेशान क्यूं है।।

वो उन परिंदों के घोंसलों का क्या हुआ।
इसे लेकर,इतना बेचैन ये दालान क्यूं है।।

जहां कल दिये जलाये थे,अंधेरे हैं आज।
ये मंज़र देखकर, दिया भी हैरान क्यूं है।।

ग़म-ए-जुदाई का हर जख़्म, भर गया है।
मगर अभी तक,उनके ये निशान क्यूं है।।

कश्ती को साहिल पे आने ही नहीं देता।
ना जाने, इतना बेरहम ये तूफ़ान क्यूं है।।

कहीं भी जाऊं , दर्द मेरे साथ चलता है।
मुझसे दर्द की , ये जान-पहचान क्यूं है।।

मेरे अपने मुझे देखते हैं, कि गैर हूं जैसे।
अफ़सोस, इतना खुदगर्ज इंसान क्यूं है।।
-यूनुस खान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
18 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर