आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बलिदान और मर्यादा का संदेश जगाता रहता है।

                
                                                         
                            ज्वाला की गोद में हँसकर, रानी ने मान सँभाला था,
                                                                 
                            
चित्तौड़ की पावन धरती ने साहस का दीप ज्वाला था।

जब लोभ भरी दृष्टि ने नारी-गरिमा को ललकारा था,
तब वीरांगना ने अग्नि को अपना अंतिम सहारा था।

सोने के महल मिट जाएँ, पर सम्मान नहीं झुकता है,
संकट के घोर अँधेरों में स्वाभिमान सदा दिखता है।

पद्मावती की अमर गाथा इतिहास सुनाता रहता है,
बलिदान और मर्यादा का संदेश जगाता रहता है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
18 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर