आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्या है ज़िन्दगी?

                
                                                         
                            सपनों सा ख़्वाब है ज़िन्दगी, हकीकत भी है ज़िन्दगी,
                                                                 
                            
फिल्मों की कहानी की तरह, रंगीन है ज़िन्दगी।
हँसना भी है ज़िन्दगी, रोना भी है ज़िन्दगी,
चलना भी है ज़िन्दगी, गिरना भी है ज़िन्दगी।
गिर-गिर कर फिर से उठना भी है ज़िन्दगी,
जीतने की जिद रखना भी है ज़िन्दगी।
हार के बाद फिर से जीतने की कोशिश करना,
कभी पछताना, कभी खुद से टकराना- यही है ज़िन्दगी।
बचपन की तरह बिना किसी चिंता के जीना,
वह मासूमियत, वह चंचलता- यही है ज़िन्दगी।
माता-पिता के साथ बिताया हर अनमोल पल,
उन्हें खोने के बाद भी, उनके बिना जीना- यही है ज़िन्दगी।
ऐ मौत, रुक जा, अभी तो मुझमें जीने का इरादा है,
इस चाह को जीते रहना- यही है ज़िन्दगी।
कभी जब दुखों का ग़म हो और मन थक जाए,
और मन जब मौत को बुलाए, वह नज़ारा देखना- यही है ज़िन्दगी।
मैं न समझ सका तुझे, ऐ ज़िन्दगी,
तू ही बता, आखिर तू है क्या, ऐ ज़िन्दगी।
-यादवेन्द्र सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर