मेरी आप सब से प्रार्थना है कि इस महामारी से बचने लिएअपने घर पर रहे, और सुरक्षित रहें,
इन्हीं शब्दों के साथ कुछ पंक्तियां मैं आप लोगों के समक्ष रख रहा हूं.....covid -19-
प्रभु सुनिए ह्रदय वेदना
हो व्यथित कर रहे हैं प्रार्थना
जग का कल्याण हो....
स्वस्थ इंसान हो.....
है सभी की यही कामना l
है निराश का बादल घना
मुश्किलों से भी है सामना
फिर भी हम लड़ रहे हैं....
सामना कर रहे हैं....
हौसला है तुम्हीं से बना
मन की है आपकी चेतना
सबके जीवन की प्रेरणा
जग का कल्याण हो.....
स्वस्थ इंसान हो....
है सबकी यही कामना l
हैं दिया आज का जल रहा
मन में विश्वास है पल रहा
तू करेगा भला....
दूर होगी भला...
अब यह विश्वास है बढ़ चला कृपा अपनी सदा बांटना
सदा रखना दया भावना
जग का कल्याण हो.....
स्वस्थ इंसान हो.....
है सभी की यही कामना||
अनमोल सिंह "निरंजन"
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X