आपके पास पहले ही बहुत सूट है
फिर नया सूट क्यों ला रहे हो
आपकी चप्पल जूते की शू रैक भर गई है
फिर बाजार से नए चप्पल जूते क्यों खरीद रहे हो
आपके कपड़ो की अलमारी आपके कपड़ो के बोझ से दब रही है
आपकी शूज रैक जूते चप्पल के वजन से टूट गई है
किसने कहा आप बाजार जाए तो कुछ ना कुछ खरीद कर लाए
ऑनलाइन सामान खरीदने के ऑर्डर आप बार-बार क्यों देते हो
आज कई लोगों के पास घर में कपड़े और जूते चप्पल बहुत हो गए हैं
कई लोग तो आज महंगे कपड़े एक बार खरीद कर पहनने के बाद उसे दोबारा नहीं पहनते हैं
कई लोगों को उनके पास कितने कपड़े हैं इसका आज पता ही नहीं है
आज फैशन और बदलते जमाने के अनुसार चलने के चलते बहुत से लोग अनाप-शनाप खरीदारी कर रहे हैं
झूठी शान व दिखावे के चक्कर में कई लोग आज अनावश्यक सामान व्यर्थ में खरीद रहे हैं
जीवन में सुकून शांति और सुख भौतिक चीजों से नहीं मिलता है
जिंदगी में अभावग्रस्त लोगों की सेवा करने से अलग शांति का अनुभव होता है
जीवन में बचत की आदत हर व्यक्ति में होनी चाहिए
अनावश्यक सामग्री पर खर्च कभी नहीं करना चाहिए
व्यक्ति को जो है उसमें संतोष का भाव रखना चाहिए
दिखावे के चक्कर में घर पर अनावश्यक सामान नहीं लाना चाहिए
चलो इस बार बाजार से कुछ नया नहीं लाते हैं
पहले खरीद कर लाए गए कपड़े और जूते चप्पल को पहनकर उसका पूरा उपयोग करते हैं
अनावश्यक चीज पर व्यर्थ खर्च नहीं करते है
बचत करते हैं बचत की आदत लोगों को बताते हैं
-वीरेश दत्त माथुर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X