आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वर्णमाला की सुंदर माला में, बस एक ही ऐसा अक्षर है

                
                                                         
                            वर्णमाला की सुंदर माला में, बस एक ही ऐसा अक्षर है,
                                                                 
                            
जिसने देखी आज की दुनिया उसी ने देखा कल है।
दुनिया में जब आता है माँ से ही पहला नाता है,
अन्त समय में जपे राम, देखो, रा में माँ ही कह पाता है।
म से माता और ममता ही भवसागर के है खेवैैया,
म से माया और मोह में जब उलझ गया तब डूबी नैैया।
न माया लेकर आया है न लेकर उसको जाना है,
फिर क्यों इसमें उलझा मन, क्या यही जीवन का खजाना है?
सेवा-भाव की दौलत का, जिसने दिल से सम्मान किया,
उसी ने पाया दिव्य खजाना, सब कुछ उस पर कुर्बान किया।
माया-मोह के चक्रव्यूह में, केवल पश्चाताप और डर है,
इन बंधनों को त्याग कर जियो, बस यही मोक्ष का हल है।
वर्णमाला की सुंदर माला में, बस एक ही ऐसा अक्षर है,
जिसने देखी आज की दुनिया उसी ने देखा कल है।
-वीरेन्द्र राजहंस
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर