आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सच्चा देशप्रेम

                
                                                         
                            कल फिर देश भक्ति
                                                                 
                            
की लहर बहेगी ....
चलो एक दिन ही सही
भारत माँ फिर प्रसन्न होगी
कल सुनेंगे फिर सब भाषण
प्रधानमंत्री का लाल किले से
परसों फिर निकालेंगे अर्थ
राजकारण का भाषण से
कल फिर मरणोपरांत
सोने का तमगा मिलेगा
परसों उसीके बेटे को
बिन डोनेशन
प्रवेश न मिलेगा
न जाने कब तक मेरा देश
दूसरों के घर छत्रपती ढूढेंगा
जाने कब घर घर में
मां जीजा मां भीमा मिलेगी
जाने कब तक भीमराव को
स्कालरशिप की बाट जोहनी होगी
न जाने कब तक हमारी शिक्षा
राजाश्रय पर पलेगी
कब तक एकलव्य को
अंगूठादक्षिणा देनी होगी
ले प्रण अब बदलाव
हमें लाना होंगा
छुड़ा झोली भारत को
गर मुकुट पहनाना होगा
हर कोयले से ढूंढ
हीरा हमें चमकाना होगा
बंद फीस का बाज़ार सर्वत्र
शिक्षा खुली करना होगा
वही सच्चा देशप्रेम होगा
जो करे वही सच्चा प्रेमी होगा

विनोद यादव 'शहीद'


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर