आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर

                
                                                         
                            मौन रुदन छिपा हर दृग में और अंतस में है ज्वाला
                                                                 
                            
जिनकी सूनी मांगों से ये दहल गई पूरी हाला
ऑपरेशन सिंदूर किया अरि मंसूबों को खाक किया
सर पर बाँध कफन अपने इतिहास ये स्वर्णिम रच डाला

आतंकी ठिकानों पर हमला यह पुरजोर किया
मिलकर तीनों सेनाओं ने गर्जन एक घनघोर किया
नहीं मकसद आतंक फैलाना पाक को धूल चटानी थी
रणनीतिक सैन्य अभियान ने शत्रु को झकझोर दिया

पाक यह कैसे भूल गया भारत वीरों की अवनी है
यहां फूल नहीं अंगारे हैं माता शेरों की जननी है
आज पुनः पूरी ताकत से दुश्मन को ललकारा है
दे शिकस्त प्रतिपक्ष को, किया कलेजा छलनी है
-विनीता चौरासिया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर