आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कुछ नया लाओ।

                
                                                         
                            हर शख़्स की है यही कहानी कुछ नया लाओ,
                                                                 
                            
बातें हैं सभी पुरानी अब कुछ नया लाओ।
मेरी आँखों में ही ठहरा कोई दरिया है,
सूखता जो नहीं है पानी कुछ नया लाओ।
उनकी खुशियां रहें सलामत अब,
ऎसी हो रब की मेहरबानी कुछ नया लाओ।
वो नूर हैं उनका सितारों में जिक्र होता है,
अपनी जुगनू सी है कहानी कुछ नया लाओ।
क्यो हर बार जफ़ा आती है मेरे घर तक,
क्यों नहीं मिटती है निशानी कुछ नया लाओ।
वो अहले दिल अहले वफ़ा अहले सनम हैं मेरे,
बस दगाबाज़ है जिंदगानी कुछ नया लाओ।
उनकी हर बात हुक्म है रब का,
मुझको पूजा सी है निभानी कुछ नया लाओ।
अब तो हर शख़्स अजनबी सा है,
दिल की बातें नहीं बतानी कुछ नया लाओ।
viMal


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर