आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इकरार क्या जानेगा...

                
                                                         
                            जिसने प्यार ठुकराया बार-बार,
                                                                 
                            
वो इकरार क्या जानेगा,
जो खुद नहीं जला कभी इश्क़ की आग में,
वो दहकते अंगार क्या जानेगा।

जिसने दर्द को हँसकर टाल दिया,
वो आँखों का इंतज़ार क्या जानेगा,
जिसने दिल कभी हार के देखा ही नहीं,
वो जीत का खुमार क्या जानेगा।

जिसने रिश्तों को सौदा समझा,
वो प्रेम का कारोबार क्या जानेगा,
जिसके हिस्से में बस मतलब आया,
वो निस्वार्थ प्यार क्या जानेगा।

जिसने किसी को खोकर रोया नहीं,
वो बिछड़ने का वार क्या जानेगा,
जो खुद मोहब्बत में टूटा ही नहीं,
वो टूटे दिल का संसार क्या जानेगा।

इश्क़ सिर्फ़ कह देने का नाम नहीं,
ये तो ख़ुद को मिटाने की कहानी है,
जो इस राह पर चला ही नहीं कभी,
वो मोहब्बत की हार क्या जानेगा।
— विकास त्रिपाठी “विक्की”
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
21 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर