आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सारे ताले तोड़ दिये हम

                
                                                         
                            अरमानों के पंछी को कब तक कैद करेंगे हम
                                                                 
                            
सारे ताले तोड़ दिये हम सारे पिजड़े खोल दिये हम

अब ना होगा कोलाहल कोई , ना होगी दस्तक दरवाजे
ना बाहर चाभी गुम होगी ,ना भीतर गुम होगा कोई
तड़पती खुशियां छोड़ दिये हम, गम के राही मोड़ दिये हम
फूलों से सजना छोड़ दिये ,कांटो से बचना छोड़ दिये हम
कि सारे ताले तोड़ दिये हम ,सारे पिजड़े खोल दिये हम

अब चांद रात को खुशी ना होगी , ना डरना होगा आमावस को
रात उजाला , दिन को अंधेरा , छोड़ दिये हम
सारे ताले तोड़ दिए हम, सारे पिज॒ऱे खोल दिये हम

जीवन का आजाद परिंदा जमी़ पर लाना छोड़ दिये हम
पंख कतरना छोड़ दिये और सारी कैची तोड़ दिये हम
कि सारे ताले तोड़ दिये ,सारे पिजड़े खोल दिए हम

कश्ती के पतवारो संग,नदी की बहती धारों के संग, हाथ चलाते मल्लाहों संग,हमने बढना छोड़ दिया
भंवरों में फंसना छोड़ दिये,लहरों से डरना छोड़ दिये हम
कि सारे ताले तोड़ दिए हम सारे पिजड़े खोल दिए हम ।



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर