एक फकीर,
अंकित है भारतीय मुद्रा में,
गोली मारकर हत्या की,
जीवंत है पुस्तकों,प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, न्यायालय की दीवार,
उद्यान,शिक्षण संस्थानों में
संसार महात्मा के स्वरूप से अवगत,
द एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ में,
अपनी काली परछाईं से कराया अवगत,
तीन बंदर शिक्षा देते शांति और अहिंसा की,
मुंह बंद बुरा मत बोलो,
कान बंद बुरा मत सुनो,
आंख बंद बुरा मत देखो,
सारा संसार अपराधी से घृणा करता,
घृणा पाप से करो पापी से नहीं,
एक फकीर
अंकित है भारतीय मुद्रा में,
आंदोलन चलाए,
बिन हथियार के,
जेल गए उपवास किए पदयात्रा की
लाठी ,घड़ी,एनक,धोती,चरखा,
शोभा बन गए संग्रहालय की,
एक दूसरे से बदला लेते रहे,
हिंसा भड़केगी,
धरती नष्ट होने की कगार पर,
क्षमा अहिंसा,से ही धरा बची रहेगी,
रामधुन से निर्मल जीवन,
रामधुन गाते गाते दुनिया से हुए विदा।
इंसान बिना धन,पद के धरती के बेताज बादशाह,
प्रभाव इतना,
जहां हो वहां भीड़ जुटी
बैरिस्टर थे,
लड़े सत्य के लिए,
लड़ाई हिला देती ब्रिटिश सरकार को,
विदेशी वस्त्रों की होली,
दांडी मार्च यात्रा,
करो या मरो,
महान कृत्यों ने बिना हथियार के,
आजादी दी,
मजबूरी का नाम महत्मा गांधी
आइंस्टाइन ने महात्मा गांधी को
सदी का हाड़ मांस का चलता फिरता इंसान ,
जिसने इतना महान कार्य किया।
महात्मा गांधी जी की जयंती पर
श्रद्धा सुमन अर्पित करें।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X