31अक्टूबर स्याह दिन,
लोह महिला पर गोली मारकर हत्या कर दी,
कानों पर विश्वास न हुआ,
धीरे धीरे आग की तरह खबर फैल गई,
हत्या अंगरक्षकों व्यनतसिंह,सतवंत सिंह ने की हत्या,
स्वयं को भी मौत के हवाले कर दिए,
देश में शोक की लहर दौड़ गई ,
देश सरदारों के खिलाफ,
भव्य कोठियां जलाई,
सरदारों,सरदारनी को भी जिंदा जला दिया गया,
महीने भर दूरदर्शन पर अंत्येष्टि दर्शन,
राजीव गांधी,राहुल,प्रियंका,सोनिया शोक संदेश बन गए,
शहनाई वादक बिस्मिल्ला खान द्वारा शोक धुन,
बाजार बंद,
प्राणी कैद हो कर रह गया,
एक सशक्त महिला,
एक दिवस पूर्व ही,
भाषण दिया मेरी एक एक सांस देश की सेवा के लिए है
मैं मर भी जाऊं तो कोई दुख नहीं
देश की प्रथम,विश्व की द्वितीय महिला प्रधानमंत्री पर डॉक्यूमेंट्री बननी थी,
नहीं पहनी बुलेट प्रूफ जैकेट,
इंदिराजी का जाना कांग्रेस का पतन,
सौंदर्य, शिक्षा,वाकपटु,बुद्धिमानी का अनूठा संगम,
प्रेरणा नारी जाति के लिए।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X